अररिया, मार्च 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि ताराबाड़ी-घोड़ाधाट सड़क से डोरिया महादलित टोला-कविलासा जाने वाली मार्ग में एक सप्ताह से एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा है। इसे देखने वाला कोई है। पेड़ के बीच सड़क पर गिरा रहने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित है। पिछले सप्ताह आंधी-तूफान में ये विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिरी थी। अब तक पेड़ के नहीं हटाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने लायक है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 मार्च को आई तेज आंधी में कई विशाल पेड़ गिर गये थे। पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पैदल चलने वाले तो किसी तरह खेत व आल होकर चले जाते हैं। लेकिन साइकिल, बाइक व चार पहिया पाहन वालों को काफी धूम कर जाना पड़ता है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। आश्चर्य की बात यह है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सड़क से प...