बलरामपुर, अप्रैल 27 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय तहसील के ग्राम सभा बिलोहा बनकसिया में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच दिन-रात बिजली न मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों के घरों में पंखे-कूलर बंद पड़े हैं। यही नहीं लोगों को पेयजल की समस्या का भी दंश झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली पिछले एक सप्ताह से बाधित है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह से बिजली ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि एक बार लाइ...