एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप, गर्मी में लोग बेहाल
गाजीपुर, जून 6 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित बिन्दपुरवा बस्ती में टूटे बिजली के तार और खंभों को सही नहीं किए जाने के कारण पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दिनों तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए थे। किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने स्वयं टूटे तारों को सड़क किनारे कर दिया और तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बस्ती अंधेरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.