चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा स्थित मैकी मोड़ में फोन के जरिए बुलाने के बाद युवक की बाइक और नकदी दो लोगों ने अपने पास रखवा ली। इसके बाद से युवक लापता है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। पत्नी की तहरीर पर रैपुरा थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव के मजरा दबवा की रहने वाली सोनम ने रैपुरा थाने में तहरीर दी। अवगत कराया कि पिछले 13 अपै्रल की शाम करीब चार बजे उसके पति दीपक के मोबाइल में फोन करके बचोली निवासी मैकी मोड़ देउंधा थाना रैपुरा ने अपने पास बुलाया। फोन पर कहा कि लेवर को ईंट भट्ठे के लिए पैसा बांटना है। इसके बाद उसके पति दीपक ने घर से 35 हजार रुपये लिए और मैकी मोड़ देउंधा पहुंच गए। पति के वापस न पहुंचने पर तलाश शुरु की गई। ज...