एक सप्ताह से नलकूप ऑपरेटर लापता, तहरीर
भदोही, जून 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात एक नलकूप ऑपरेटर के पिछले एक सप्ताह से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर खोजबीन और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबुलगंज निवासी लालता प्रसाद पनिका पुत्र रामसुंदर पनिका ने शुक्रवार को गोपीगंज कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि उनके भतीजे परमेश्वर प्रसाद पुत्र गुलाब गोपीगंज के पश्चिम मोहाल स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। वह कार्यालय परिसर के एक कमरे में अकेले रहते थे। यह भी पढ़ें- 21 दिन बाद भी नहीं मिला मजदूर, गुमशुदगी को मुकदमे में किया तरमीम परिजनों के अनुसार गत माह 29 मई को परमेश्वर प्रसाद की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.