बलरामपुर, अप्रैल 11 -- ललिया संवाददाता। हाईटेंशन लाइन से सटी पेड़ों के टहनियों की कटाई समय से न होने के कारण गर्मी में तराई के एक दर्जन गांवों में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित रह रही है। तराई क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी को विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हवा चलने के दौरान पेड़ों की टहनियां हाई टेंशन तार से टकराती हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। तेज हवा चलते ही या तो विद्युत आपूर्ति पूरे-पूरे दिन के लिए बंद कर दी जाती है, अक्सर फ्यूज भी उड़ जाता है, जिसे ठीक करने के लिए समय से विभागीय कर्मी नहीं पहुंचते हैं। विद्युत उपकेंद्र महराजगंज तराई से जुड़े एक दर्जन गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे एक बड़ी आवादी को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.