बक्सर, जून 28 -- समस्या उपभोक्ताओं में बिजली कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान में उदासीनता बरती जा रही ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित आरा रोड में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर जले होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों व व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。

बिजली कंपनी की उदासीनता लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में बिजली कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नील कमल ओझा सहित कई अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि आरा रोड व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां कई प्रतिष्ठान संचालित हैं। इस इलाके से बिजली कंपनी को प्रतिमाह लाखों रुपये का...