जौनपुर, मई 28 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिश्रौली गांव की माली बस्ती में लगा 10 केबीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण एक सप्ताह पूर्व जल गया। जिससे लगभग 25 घरों का कनेक्शन है। सभी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक संकट पीने के लिए पानी का है। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में लगे हैंडपंपों के पानी छोड़ देने से सबमिर्सबल पंप ही एकमात्र सहारा है, लेकिन बिजली न रहने से हम लोग भाड़े के जनरेटर से पानी की व्यवस्था करने के लिए विवश हैं। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग में एक सप्ताह से चक्कर लगाया जा रहा है, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। यह भी पढ़ें- जमधरा में 10 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, गर्मी में तड़प रहे लोग अवर अभि...