एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर, उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल
कुशीनगर, जून 28 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्रामसभा खरसाल बबुईयां के खैरा टोला में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली नहीं मिलने से करीब 70 से 80 परिवार भीषण उमस और गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि खैरा टोला में जरार फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। यहां लगभग 70 से 80 घरों के लिए 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिस पर अधिक भार पड़ने के कारण वह अक्सर खराब हो जाता है। करीब एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर जल गया, जिसके बाद पूरे टोले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.