कानपुर, जून 22 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे के विद्युत उपखंड के अंतर्गत आने वाले गांव मल्हानपुरवा में बिजली संकट को लेकर रविवार को महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह से गांव में बिजली न आने से गुस्साईं दर्जनों महिलाओं ने दोपहर ढ़ाई बजे पावर हाउस का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मल्हनपुरवा गांव में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर पिछले एक हफ्ते से फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बिजली विभाग के आलाधिकारियों से लेकर स्थानीय कर्मचारियों तक कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें कीं, लेकिन विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। इस भीषण गर्मी और उमस में बिना बिजली के बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल है। बिजली न आने से पीने के पानी का संकट भी गहरा गया। विभाग की इसी लापरवाही से नाराज महिलाओं ने रविवार क...