एक सप्ताह में 85 छापेमारी, 1,277 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त
रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अनुसार बीते 20 से 26 जुलाई (एक हफ्ते) के बीच विभिन्न कोयला सहायक कंपनियों में खुफिया जानकारी के आधार पर 85 छापे मारे गए। इसमें कुल 1,277 मीट्रिक टन अवैध रूप से खनन और परिवहन किया जा रहा कोयला जब्त किया गया। इस दौरान एक प्राथमिकी दर्ज की गई, पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और अवैध खनन-परिवहन में शामिल 40 वाहन जब्त किए गए। यह जानकारी सीआईएसएफ के पीआरओ ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। जारी बयान में बताया गया है कि देशभर में अवैध कोयला खनन, चोरी और अनधिकृत परिवहन के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास व विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर एक्ट) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर जीरो कोल लीकेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.