साहिबगंज, अप्रैल 7 -- तीनपहाड़। राजमहल प्रखंड के दरला पंचायत के बड़ा हरचंदपुर गांव में एक कथित बिचौलिया के द्वारा रुपये लेकर वापस नहीं देने पर आवास योजना के लाभुक शांति बेवा ने डीडीसी को आवेदन देकर शिकायत की थी। उन्होंने उक्त व्यक्ति से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी थी।जानकारी के अनुसार बड़ा हरचंदपुर के एक विचोलिया ने शांति बेवा से प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किश्त का 40,000 रुपए ले लिया गया था। शिकायत मिलने पर डीडीसी के निर्देश पर राजमहल अंचल अधिकारी मो. यूसुफ ने मंगलवार की शाम कथित बिचौलिया के घर पहुंच उसे पकड़ कर थाना लाया । उक्त बिचौलिया ने एक सप्ताह के अंदर महिला से ली गई राशि वापस करने को बांड लिखकर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.