एक सप्ताह में 35 साइबर अपराधी दबोचे
फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने बीते सप्ताह में साइबर ठगी के आठ मामलों में 35 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 44 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता अनुसार, साइबर अपराध थाना एनआईटी के चार, सेंट्रल के अपराध थाना से दो और एनआईटी अपराध थाना के दो मामले शामिल हैं। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने 10 लाख 44 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने 598 शिकायतों का निस्तारण कर दो लाख 57 हजार 678 रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवाएं हैं। साइबर अपराध थानों की टीम ने यह कार्रवाई दो मई से आठ मई के बीच की है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी करने वाले तीन नटवरलाल गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत सोनी, करण सिंह, मुरारी भाई पटेल, जैद, अमित व्यास, सुमित शर्मा, मयंक शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.