एक सप्ताह में 30 लंबित न्यायिक मामलों में प्रतिशपथ दायर करें अधिकारी : डीएम
सासाराम, अगस्त 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। डीएम ने सीडब्लूजेसी-एमजेसी मामलों में इस सप्ताह कम से कम 30 प्रतिशपथ दाखिल करने का लक्ष्य तय किया। जनता दरबार, सीपीजीआरएम और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की शिकायतों के साथ लंबित मुआवजा मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। वहीं, विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने और अंतर्विभागीय समन्वय से समस्याओं के समाधान पर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.