गुड़गांव, जुलाई 20 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। यातायात पुलिस की तरफ से चलाए गए विशेष अभियान के तहत 13 से 19 जुलाई के बीच कुल 18 हजार 261 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें मैदानी स्तर पर मुस्तैद टीमों द्वारा 8 हजार 699 चालान और एनएचएआई कैमरों व ड्रोन तकनीक के माध्यम से नौ हजार 562 चालान शामिल हैं। पुलिस ने इस एक सप्ताह की अवधि में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कुल एक करोड़ 37 लाख सात हजार 100 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। इस दौरान नेशनल हाईवे-48, मुंबई एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर विशेष रूप से लेन चेंज करने और ओवरस्पीडिंग करने वालों पर पैनी नजर रखी गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पुलिस ने 347 चालकों का चालान कर वसूला करीब सात लाख का जुर्माना इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अब तक 800 से अधिक ट्रैफिक ...