महोबा, मार्च 28 -- महोबा, संवाददाता। जिला स्तरीय उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने कानपुर सागर राजमार्ग में कबरई के पास सड़क खराब होने और क्रशर मंडी में बिजली की समस्या पर नाराजगी जाहिर की। एनएचएआई के अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। कहा कि समय पर सड़क मरम्मत न होने पर कार्रवाई होगी। शनिवार को डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनिज न्यास निधि से कराए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत व्यापारियों के द्वारा दर्ज कराई गई। व्यापारियों ने कहा कि अवैध खनन परिवहन हो रहा है जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। सड़क खराब होने से परेशानी हो रही है जबिक बिजली की कटौती होने से व्यापार बाधित हो रहा है। व्यापारियों ने झांसी में वाहनों का फिटनेस कराने का मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.