फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने बीते सप्ताह में अभियान चलाकर साइबर ठगी के आराेप में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 96 लाख 67 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के तीनों साइबर थानों, एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस टीमों ने कुल छह मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें साइबर थाना एनआईटी ने एक, सेंट्रल अपराध थाना पुलिस ने दो और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना के तीन मामले शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने 343 साइबर शिकायतों का समाधान किया। वहीं साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों का निपटारा कर चार लाख एक हजार 383 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाए गए हैं। चार अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल...