एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 43 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 15.लाख 30 हजार लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बैंक खाताधारक भी शामिल हैं। जिले के तीनों साइबर थानों की टीमों ने चार से 10 जुलाई के बीच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के एक, साइबर थाना सेंट्रल के छह तथा साइबर थाना बल्लभगढ़ के तीन मामलों में कार्रवाई की। इसके अलावा साइबर थानों ने सप्ताहभर में 320 शिकायतों का भी निस्तारण किया। वहीं पीड़ितों के 3.56 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए, ताकि साइबर अपराधियों तक रकम पहुंचने से रोकी जा सकी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों से पौने दस लाख ठगे गिरफ्तार आरोपियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.