फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थानों की टीमों ने साइबर ठगी के मामलो में 37 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 लाख 41 हजार 725 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस को आराेपियों से पूछताछ के बाद उनके कई अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार, साइबर अपराध थानों की टीमों ने पांच मामलों में कार्रवाई करते हुए 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर अपराध थाना एनआईटी ने तीन, साइबर अपराध सेंट्रल थाना ने एक और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना ने भी एक मामले को सुलझाने में सफलता पाई है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 53 लाख 41 हजार 725 रुपये बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार 217 शिकायतों का निस्तारण कर एक लाख 27 हजार 026 रुपये बैंक खातों में भी फ्रीज करवाए...