फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने बीते एक सप्ताह के अंदर साइबर ठगी के आरोप में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख 69 हजार 750 रुपये बरामद किए हैं। साइबर थाना एनआईटी ने दो, साइबर अपराध सेंट्रल थाना ने तीन और बल्लभगढ़ साइबर अपराध ने एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह साइबर अपराध थानों की पुलिस ने 554 शिकायतों का निस्तारण कर 65 लाख 30 हजार 365 रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने यह कार्रवाई 30 मई से पांच जून के बीच की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद, पीयूष सिंह, कृष्ण देव, सुजीत प्रताप, अमित राय, विकाश मालिक, मुकुल उर्फ कुल्लू, राहुल गुरुंग, विकाश, घनश्याम, विशाल रावत, रिशल गुप्ता, पुष्पेंद्...