पूर्णिया, जनवरी 1 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले चरण की शुरुआत करते हुए अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे एक सप्ताह के अंदर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर से अतिक्रमण हटाएगा। इसके पहले मंगलवार को अंचलाधिकारी के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जांच की गई, जहां बिहार सरकार की जमीन पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को मौके पर ही चेतावनी दी गई। अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्रशासन अपने तरीके से अतिक्रमण हटाएगा और कार्रवाई का खर्च भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जाएगा। इस अभियान में राजस्व अधिकारी हफीजुर्रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.