धनबाद, फरवरी 28 -- दो वर्षों से 12 हजार रुपए के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे 41 कुष्ठ मरीजों की प्रतीक्षा अब खत्म होने जा रही है। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर विपत्र कोषागार भेज दिया है। अधिकारियों की मानें तो एक सप्ताह में सभी लाभुकों के बैंक खातों में राशि पहुंच जाएगी। बता दें कि कुष्ठ रोग से जूझ रहे इन मरीजों ने वर्ष 2024 में गोविंदपुर स्थित निर्मला कुष्ठ अस्पताल में सर्जरी कराई थी। सरकारी प्रावधान के तहत सर्जरी के बाद प्रत्येक मरीज को 12 हजार रुपए मिलने थे। मार्च 2024 में जिला को इसके लिए आवंटन भी मिल चुका था। इसके बावजूद जिला आकाउंट मैनेजर ने दो वर्षों से भुगतान लटका रखा था और टालमटोल कर रहे थे। इससे आर्थिक तंगी झेल रहे कुष्ठ मरीज काफी परेशान थे और दफ्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.