मुंगेर, अगस्त 6 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को बॉडी वारंट और डिस्ट्रेस वारंट के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में भागलपुर के डीआईजी/आईजी, मुंगेर व बेगूसराय के डीआईजी सहित दोनों प्रमंडलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अपर समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। ​बैठक में अधिकारियों ने नीलाम-पत्र मामलों से जुड़े लंबित वारंटों की अद्यतन स्थिति साझा की। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों के भीतर चलाए गए अभियान में लगभग 2,500 लंबित बॉडी और डिस्ट्रेस वारंट का सफलता पूर्वक निष्पादन किया जा चुका है।​कार्रवाई यह भी पढ़ें- Khagaria News: नीलाम वादों के निष्पादन को लेकर चलाया जा रहा है विशेष अभियान, तीन दिन...