एक सप्ताह में सभी नामांकित बच्चों की दें पूरा ब्यौरा
बिहारशरीफ, जून 23 -- एक सप्ताह में सभी नामांकित बच्चों की दें पूरा ब्यौरा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। 30 जून तक सभी स्कूलों में नए छात्रों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक घर घर जाकर पहली कक्षा में नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित कर स्कूलों तक ला रहे हैं। बावजूद पिछले साल की तुलना में स्कूलों में नामांकन कम हुआ है। डीईओ आनंद विजय ने प्रधानाध्यापकों से एक सप्ताह में नए नामांकित छात्रों का पूरा ब्यौरा मांगा है। साथ ही शिक्षकों को लोगों के घरों तक जाकर अनामांकित बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.