अलीगढ़, मार्च 17 -- खैर, संवाददाता। सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष व महामंत्री पद के मनोनयन को लेकर चल रहे विवाद में अब उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने हस्तक्षेप किया है। दोनों पक्षों की शिकायत और दलीलें सुनने के बाद बार काउंसिल ने एक सप्ताह के भीतर आपसी सहमति से मामला निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में विवाद का समाधान नहीं हुआ तो पूरा प्रकरण बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेज दिया जाएगा। इस फैसले के बाद तहसील परिसर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। बताया जाता है कि दो फरवरी को सिविल बार एसोसिएशन के कुछ वरष्ठि अधिवक्ताओं की बैठक में शिशुपाल शर्मा को अध्यक्ष तथा अनूप गिरि गोस्वामी को महामंत्री चुने जाने की घोषणा की गई थी। इस प्रक्रिया में अधिकांश युवा अधिवक्ताओं की भागीदारी न होने से उनमें नाराजगी पैदा हो गई। अस...