चतरा, अप्रैल 16 -- चतरा, संवाददाता। समाहारणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की वार्डन-सह-शिक्षिका एवं लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत छात्राओं का, जिला नामांकन समिति द्वारा अनुमोदित सूची के अनुरूप अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए एक सप्ताह में रिक्त सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। जिन अभिभावकों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.