रांची, जून 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में एक व्यक्ति-एक पद व्यवस्था लागू करने और अनगड़ा डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन प्रारंभ कराने की मांग को लेकर सोमवार को अबुआ अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व अबुआ अधिकार मंच के अभिषेक शुक्ला, विशाल यादव, दिवाकर प्रजापति व साह अफसर ने किया। करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन परिसर में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अनगड़ा डिग्री कॉलेज में शीघ्र शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएं और विश्वविद्यालय में एक व्यक्ति को एक से अधिक प्रशासनिक पद दिए जाने की व्यवस्था समाप्त की जाए।

धरने का नेतृत्व विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर...