भभुआ, मार्च 30 -- जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा नल-जल योजना की बाधा को दूर करने एक सप्ताह में जलापूर्ति का दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट एवं अन्य विभाग से समन्वय के बिंदु पर गहन समीक्षा की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए चिन्हित भूमि का उपयोग नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पंचा...