एक सप्ताह में पूरी करें आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती
बांदा, मई 8 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती एक सप्ताह में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। अतिकुपोषित बच्चों को इलाज हेतु एनआरसी सेन्टर में भर्ती कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने 03 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों की अपार आईडी शत प्रतिशत रूप से बनाये जाने के निर्देश दिये। आंगनबाडी के द्वारा पोषण ट्रैकर एप पर ग्रह भ्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत ग्रह भ्रमण किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.