गोरखपुर, सितम्बर 11 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय पिपराइच और मुण्डेरावा चीनी मिल की सल्फरलेस चीनी के मिल भाव में एक सप्ताह में 110 रुपये प्रति कुंतल की गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के तीन सितंबर के बिक्री आदेश में पिपराइच और मुण्डेरवा की सल्फरलेस चीनी का भाव 5050 रुपये प्रति क्विंटल था, जो नौ सितंबर की दर में घटकर 4940 रुपये प्रति कुंतल रह गया है। हालांकि गोरखपुर के खुदरा बाजार में चीनी अभी 55 से 56 रुपये प्रति किलो बिक रही है।राज्य चीनी निगम के मुताबिक पिपराइच मिल की चीनी एम-30 ग्रेड और 2025-26 सीजन की नई चीनी है। यह सल्फरलेस चीनी है। यह भी पढ़ें- 15 सितंबर से गैर-पंजीकृत डीलरों को चीनी बिक्री पर रोक तीन सितंबर को जारी आदेश में पिपराइच और मुंडेरवा मिल की चीनी का भाव 5050 रुपये प्रति कुंतल था और उठान की अंतिम तिथि 06 सितंबर...