लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में पांच लूट व हमले की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इन घटनाओं के बाद 112 पुलिस की तैनाती और थाना पुलिस की गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने सबसे पहले थाना क्षेत्र के ग्राम बुधली नानकर निवासी एक युवक की पिटाई कर उससे लूट की थी। इसके अगले दिन मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम दूलीपुर निवासी युवक पर हमला कर लूट का प्रयास किया गया, हालांकि वह किसी तरह बच निकला। इसके बाद 3 जनवरी को रोशन नगर स्थित देशी शराब ठेके के सेल्समैन मनीष ठेका बंद कर बाइक से गोला जा रहे थे। मनीष के अनुसार जब वह सिद्ध वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.