कुशीनगर, मार्च 28 -- कुशीनगर। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बतरौली बाजार में जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बीते 21 मार्च को सुबह करीब पांच बजे बारिश और तेज हवा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बतरौली बाजार का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उसी दिन से ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अभियंताओं को इसकी सूचना दी, लेकिन समस्या अभी भी जस की तस है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...