मोतिहारी, मार्च 8 -- पताही ,निज संवाददाता। पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महज एक सप्ताह में क्षेत्र के अलग अलग गावों से लगभग तीन दर्जन कुत्ता काटने वाले मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने पहुंचे। बोकाने कला में स्कूली बच्चों पर एक कुत्ते ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। मामला बोकाने पट्टी गांव की है जहां विद्यालय में जाने वाले रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आवारा कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने एक-एक कर कई बच्चों को काट लिया। घायलों में कुलदेव महतो, अभिनव कुमार, निखिल कुमार, आदित्य कुमार, निगम कुमार, सुभाष कुमार, जितेंद्र दास, दिव्यांशु कुमारी, सोनू कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार और विवेक कुमार सहित अन्य बच्चे शामिल हैं।बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद...