एक सप्ताह में ठगी के 32 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थानों की टीमों ने बीते एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात लाख 99 हजार 894 रुपये बरामद किए हैं। जबकि 217 शिकायतों का निस्तारण कर चार लाख रुपये से ज्यादा की रकम संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज करवाई है। पुलिस के अनुसार, 21 से 27 मार्च के बीच एनआईटी साइबर अपराध थाना, सेंट्रल साइबर अपराध थाना और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से 9 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 32 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें साइबर अपराध थाना एनआईटी के दो, सेंट्रल अपराध के तीन और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना के चार मामले शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में पवन परिहार, धर्मवीर, गोरी शंकर, जितेश माली, रिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.