फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए साइबर अपराध थानों की टीमों ने बीते एक सप्ताह के दौरान सात मामलों में साइबर ठगी के आरोप में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख 49 हजार 559 रुपये की राशि भी बरामद की है। साइबर थानों की टीमों ने 28 फरवरी से छह मार्च के बीच यह कार्रवाई की है। इस दौरान विभिन्न साइबर ठगी के मामलों की जांच करते हुए आरोपियों को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने संयुक्त रूप से सात मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के चार मामले, साइबर थाना सेंट्रल के दो मामले और साइबर थाना बल्लभगढ़ का एक मामला शामिल है। इसके अलावा साइबर थानों की ट...