लखनऊ, मई 20 -- - जनप्रतिनिधि के हाथों करवाएं भूमि पूजन और शिलान्यास लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कें बनाने के लिए सभी जिलों से एक सप्ताह में कार्ययोजनाएं भेजने और जून के पहले सप्ताह में उन्हें स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों के पास हेलीपैड बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश मुख्यमंत्री बुधवार को लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कामों की गुणवत्ता बेहतर रखी जाए। हर परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करें। यह भी सुनिश्चित करें कि परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन जनप्रतिनिधि ही करें। विभागीय कमियों या ठेकेदारों की गलतियों की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की नहीं होगी। सड़क, पुल और संपर्क मार्ग केवल आवागमन के...