मुंगेर, अगस्त 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महंगाई की मार झेल रहे लोगों की परेशानी अब चीनी की बढ़ती कीमत ने भी बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के खुदरा मूल्य में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। अचानक कीमत बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। चीनी की मिठास अब महंगाई की कड़वाहट पर भारी पड़ रही है। स्थानीय बाजार के दुकानदारों के अनुसार, एक सप्ताह पहले चीनी 45 से 50 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि अलग-अलग दुकानों पर कीमत में कुछ अंतर है। यह भी पढ़ें- चीनी भंडारण की अधिकतम सीमा तयकिराना विक्रेताओं की राय किराना विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि, पिछले...