कन्नौज, दिसम्बर 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अल्हनापुर की गोशाला मजरा उदयपुर में स्थित है। यहां पहले 45 गोवंश रखे गए थे। पिछले पांच-छह दिन में चार गौवंशों की धीरे-धीरे मौत हो गई। गोशाला के अंदर का हाल भी काफी दयनीय है। गंदगी के अलावा सर्दी से बचाव के भी कोई विशेष इंतजाम नहीं है। हालत यह है कि खुले तार तक गोशाला में पड़े हैं। अल्हनापुर ग्राम पंचायत के मजरा उदयपुर स्थित गौशाला का हाल काफी बदहाल है। गांव से कुछ दूर बनी इस गौशाला में रह रहे गौवंशों की हालत काफी दयनीय है। कई गौवंश काफी बीमार हालत में हैं। जबकि एक-दो गौवंश मरणासन्न हालत में हैं। सर्दी से बचाव के लिए पन्नी तो लगाई गई है, लेकिन गौवंशों पर डालने के लिए झूलों की कोई व्यवस्था नहीं है। अंदर गंदगी का साम्राज्य है। गौवंशों को भूसा तो जैसे-तैसे मिल जाता है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.