एक सप्ताह में एनओसी जमा करें निजी अस्पताल
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से सीएमओ डॉ. एके तिवारी को निर्देशित किया गया है कि जिले के संचालित सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक व डायग्नोस्टिक केंद्र में अग्नि सुरक्षा, बायोमेडिकल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के वैधता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस बारे में अस्पतालों व चिकित्सा संस्थान को सूचित किया जाता है जिनके अनापत्ति प्रमाण-पत्र की वैधता समाप्त हो गयी है वे एक सप्ताह के अंदर नापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत कराकर उसकी एक प्रति सीमएओ कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। अनापत्ति प्रमाण-पत्र की मूल प्रति सुरक्षित रखें जिसे औचक निरीक्षण के समय प्रस्तुत किया जा सके। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार को अग्निशमन संयंत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.