हजारीबाग, मार्च 31 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बीते 24 मार्च को मंगला जुलूस के दौरान नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या केस के एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। पूरे राज्यभर में चर्चित हो चुके इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अब तक सुलझा नहीं पाई है। मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस की माथापच्ची लगातार जारी है। घटना की छानबीन करने मंगलवार को पुनः एसआईटी की टीम विष्णुगढ़ पहुंची। इसमें एसआइटी के अलावा अन्य कई पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे। टीम दिन भर विष्णुगढ़ थाना में खुलासे के बिंदु पर काम करती रही। इधर, पुलिस सोमवार एवं मंगलवार को शक के आधार पर आधे दर्जन से अधिक लोगों से थाना लाकर लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाने की वजह से खुलासे में देरी हो रही है। इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.