बिजनौर, अप्रैल 2 -- कादराबाद। ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी वाले इलाकों में आने से रोकने में पूरी तरह नाकाम हो चुका है। गुलदार लगातार ग्रामीण इलाकों में घूमते देखे जा रहे हैं। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाबजूद वनकर्मी महिला के हमलावर गुलदार का सुराग तक नहीं लग पाए। दूसरी ओर गुलदार को इस्लामनगर में अनेक स्थानों पर चहल कदमी करते हुए देखा जा रहा है। क्षेत्र में गुलदारो की लगातार चहलकदमी तथा हमलों से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। वन विभाग जंगली जानवरों पर अंकुश लगाने तथा गश्त बढ़ाने के दावे करने के बाद भी गम्भीर नही है। न ही जानवरों को आबादी वाले इलाकों में आने से रोकने की दिशा में कोई प्रयास कर रहा है। बिजेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, विवेक, गुरविंदर सिंह, पीयूष, अतुल, सईद अहमद, इरफान तथा फ...