बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- अहार क्षेत्र में अवंतिका देवी मंदिर के पास बना पैंटून पुल छतिग्रस्त हो जाने के कारण उसपर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुल की मरम्मत पुल कर्मियों द्वारा न कि जाने से क्षेत्रीय लोग परेशान है।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के पुल पर पुलिस पिकेट लगी हुई है। क्षेत्र के अवंतिका देवी मंदिर के समीप एक पैंटून पुल बना हुआ है।जो जनपद बुलंदशहर व अमरोहा की सीमा को जोड़ने का काम करता है।इस पुल की मदद से दोनों जनपदों के हजारों लोग गंगा की धारा को पुल के सहारे पार करते है।दो पहिया वाहनों के साथ साथ छोटे चार पहिया वाहन भी इस पुल से होकर गुजरते है।एक सप्ताह पूर्व इस पुल के दो पीपों में पानी भर जाने से वो नीचे की ओर धंस गए जिससे पुल का एक छोर छतिग्रस्त हो गया है।पुल छतिग्रस्त हो जाने से चार ...