एक सप्ताह बीतने के बाद भी ताजपुर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी नहीं हुआ खुलासा
सहारनपुर, जून 17 -- नागल। 9 जून को ताजपुर में दिनदहाड़े एक किसान के घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा पांच लाख रुपयों के जेवरात व 59 हजार रुपए नगदी चुराने की घटना का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। इससे पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में भी आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। बता दें कि 9 जून की सुबह करीब नौ बजे ताजपुर निवासी सब्जी किसान वेदपाल सैनी अपने मकान का ताला लगाकर पत्नी के साथ खेत पर गया था। इस बीच किसी अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोड़कर वहां रखे करीब पांच लाख रुपए के जेवरात व 59 हजार रुपए की नगदी चुरा ली थी। दोपहर करीब बारह बजे जब दोनों घर लौटे तो उन्हें मेन गेट व कमरों के ताले टूटे मिले थे। अंदर अलमारी का ताला भी टूट मिला था तथा घर का सारा सामान बिखरा पडा था। चोर घर में रखे करीब पांच लाख रुपए के जेवरात व 59 हजार रुपए की नगदी सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.