बोकारो, मार्च 27 -- चंद्रपुरा। असामाजिक तत्वों द्वारा छाई लदे हाइवा को जलाने की घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी डीवीसी सीटीपीएस से छाई ढुलाई शुरू नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है। टेंडर लेने वाली परिवहन कंपनियों ने कहा है कि जब तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं होगा तबतक काम करना संभव नहीं है। एक सप्ताह पूर्व शुक्रवार की रात भंडारीदह के निकट डीवीसी से छाई ले जा रहे पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के एक हाइवा को जला दिया गया था। इस घटना के बाद सीटीपीएस के ऐश पौंड से छाई का उठाव व परिवहन ठप है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में हाइवा एसोसिएशन से जुड़े पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छनबीन कर रही है। काम बंद होने से यहां के ऐश पौंड छाई से भरते जा रहे हैं। यदि छाई का परिवहन जल्द शुरू नहीं हुआ तो डीवीसी को ब...