एक सप्ताह बाद भी घर से गायब लड़की का सुराग नहीं
गिरडीह, मई 15 -- बेंगाबाद। घर से गायब हुई लड़की की एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों की काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। तब परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। यह मामला हरिला पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। लड़की के परिजनों द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 07 मई के 04 बजे शाम वह बिना बताए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आवेदन में इस बात का भी जिक्र है कि परिजनों को पता चला है कि गांव का एक युवक भी घर से गायब है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गांव के ही उक्त युवक के साथ लड़की फरार हुई होगी। यह भी संभावना जताई गई है कि कथित प्रेम प्रसंग के चक्कर में कहीं दोनों आपस में शादी भी रचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.