नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से दमघोंटू हवा में सांस ले रहे दिल्लीवालों को शुक्रवार को मामूली राहत मिली। सीपीसीबी के मुताबिक, राजधानी की हवा बहुत खराब श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शाम 4 बजे जारी बुलेटिन में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया। एक जनवरी को यह 380 था। एक्यूआई में बीते 24 घंटे में 144 अंकों का सुधार हुआ है। गौरतलब है कि साल के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली के 10 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में था। वहीं, साल के दूसरे दिन कहीं भी यह आंकड़ा 400 के पार नहीं रहा। राजधानी के लोगों को इस बार दिसंबर के महीने में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। दिसंबर के महीने में पांच दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.