उन्नाव, अगस्त 4 -- उन्नाव, संवाददाता। टीएमसी राजनैतिक पार्टी के प्रतीक चिह्न प्रिंटेड गद्दे सामूहिक विवाह में दिए जाने के मामले में ब्लैक लिस्टेड करने से पहले फर्म से मांगे जवाब पर अधिकारियों ने असंतोष जाहिर किया। एक सप्ताह पहले समाज कल्याण अधिकारी ने मेल भेज कर फर्म पर लगे आरोपों पर जवाब तलब किया था। जिस पर जवाब तो आया लेकिन संतुष्टि भरा नहीं रहा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 24 जुलाई को हुआ था। इसमें 459 (457 हिंदू व दो मुस्लिम जोड़े) जोड़ों के विवाह में उपहार सामग्री के तहत टीएमसी लिखे व उसी दल के झंडा जैसे प्रिंट वाले गद्दे सप्लाई दिए गए थे। आपूर्ति करने पर विवादों में आई फर्म अलीगढ़ की मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स, पटवारी का नगर, निकट पुलिस चौकी बरौली रोड के अस्तित्व में ही न होने पर खड़े हुए सवाल...