मथुरा, फरवरी 26 -- जैंत थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूगढ़ से एक सप्ताह पूर्व यमुना स्नान के लिए यमुना में उतरे युवक का शव बुधवार को वृंदावन के प्राचीन जुगलघाट के समीप यमुना में उतराता मिला। युवक की तलाश में परिजन और पुलिस पिछले सात दिनों से जुटे हुए थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। जानकारी के अनुसार बुधवार को जुगल घाट के समीप स्थानीय नाविकों ने शव को पानी में तैरता देख पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त में शव बाबूगढ़ निवासी 28 वर्षीय आकाश का निकाला, जो पेशे से पेंटर था। करीब सात दिन पूर्व वह मांट और बाबूगढ़ के बीच निर्माणधीन पुल से यमुना में नहाने के लिए कूदा था। पानी की गहराई की सटीक जानकारी न होने के कारण वह यमुना के गहरे पानी में चला गया। उस समय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन आकाश का कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार को जुगल घाट पर उसका श...