जहानाबाद, जून 19 -- अरवल‌, निज संवाददाता। पुलिस की कार्रवाई अरवल के थाना अन्तर्गत अपहृता की सकुशल बरामदगी के साथ एक अभियुक्त को किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुजित कुमार हसनपुर गांव का रहने वाला है। लड़की की मां ने एक लिखित आवेदन दिया था कि उनकी पुत्री को एक लड़का घर से बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया। जो काफी देर हो जाने के बाद भी घर वापस नही आई। इस संबंध में अरवल थाने में 12 जून को मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। थानाध्यक्ष अरवल थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...