गाज़ियाबाद, मई 23 -- मुरादनगर। थानाक्षेत्र के गांव काकड़ा में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हालात में जली महिला की शुक्रवार रात को दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिला बुलंदशहर निवासी ब्रजपाल सिंह ने अपनी पुत्री अनिता की शादी 16 वर्ष पहले गांव काकड़ा निवासी जोनी त्यागी के साथ की थी। 17 मई को महिला अनिता संदिग्ध हालात में जल गई थी। हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार रात को महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मकान दिलाने की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को आग लगा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...